Bhu Naksha UP – उत्तर प्रदेश भू-नक्शा चेक करें।

उत्तर प्रदेश राज्य के जमीन नक्शा अर्थात भू-नक्शा (BhuNaksha) को देखना आज के समय में बहुत आसान है क्योंकि इसके लिए यूपी राज्य सरकार के राजस्व परिषद विभाग ने वेबसाइट (upbhunaksha.gov.in) को जारी किया गया है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश स्टेट के नागरिक हैं और भूमि के विवरण जैसे- जमीन का क्षेत्रफल, भूमि के मालिक का नाम, प्लॉट-खाता संख्या तथा उस खाता का ऑर्डर डिस्क्रिप्शन विवरण को निकाल सकते हैं। नक्शा के लिए नीचे दिये बटन से डायरेक्ट देखने के लिए क्लिक करें-

ऑनलाइन यूपी भू नक्शा देखें-

  1. यूपी भू-नक्शा के ऑफिसियल पोर्टल को खोलें- https://upbhunaksha.gov.in/home
  2. अपना जिला नाम,तहसील नाम तथा अपना गाँव का नाम को चुनें।
bhunaksha up view check
  1. इसके बाद अपने जमीन के प्लॉट नंबर को खाली बॉक्स में लिखें या फिर नक्शा में शो हो रहे प्लॉट नं० पर क्लिक करें।
  2. अब, प्लॉट का विवरण शो होगा, जिसमें जमींदार का नाम,प्लॉट संख्या,खाता नंबर,पता विवरण आदि दिखाई देगा।
  3. ओर अधिक डिटेल्स के लिए Map Report बटन पर क्लिक निकाल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश भू नक्शा देखने की प्रक्रिया
  1. प्लॉट का नक्शा और स्लिप में भूमि से संबंधित डिटेल्स जान सकते हैं।
  2. नक्शा-स्लिप को डाउनलोड करने के लिए Plot Report PDF बटन पर क्लिक करें।
यूपी भू नक्शा डाउनलोड

विभाग के संपर्क विवरण

Phone No:0522 2217144
Email ID:borlko@nic.in
Address:कंप्युटर सेल, राजस्व बोर्ड, लखनऊ (उ०प्र०)